बैंक स्टेटमेंट क्या है?
पीडीएफ में बैंक स्टेटमेंट कैसे डाउनलोड करें?
बैंक स्टेटमेंट तब आवश्यक होते हैं जब भुगतान बैंक की तरफ से कन्फर्म होने में असमर्थ होता है कि यह हमारे पुनर्विक्रेता पक्ष से प्राप्त हुआ है या नहीं? इसलिए खिलाड़ियों को स्टेटमेंट जमा करना होगा।
बैंक स्टेटमेंट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से उपलब्ध हैं। हालाँकि, ऑनलाइन स्टेटमेंट प्राप्त करना और अपलोड करना आसान है।
ईमेल से बैंक स्टेटमेंट डाउनलोड करें
अधिकांश बैंक आमतौर पर अपने ग्राहकों को मासिक बैंक स्टेटमेंट मेल के माध्यम से भेजते हैं। स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए, ग्राहक को सेवा के लिए रजिस्टर करना होगा।
यदि आपने अपनी ईमेल आईडी अपने बैंक में रजिस्टर की है, तो ज्यादातर मामलों में, आपको हर महीने के पहले सप्ताह में पिछले महीने का स्टेटमेंट प्राप्त होगा।
यदि आप रजिस्टर नहीं हैं, तो आप या तो सीधे अपने बैंक से संपर्क कर सकते हैं या बैंक के ऐप या वेबसाइट के माध्यम से सेवा सक्षम कर सकते हैं।
अपने ईमेल से बैंक स्टेटमेंट देखने और डाउनलोड करने के लिए कृपया नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।
मोबाइल में बैंक स्टेटमेंट डाउनलोड करें:
- 1. मोबाइल पर अपने पसंदीदा ईमेल ऐप पर जाएं (Gmail/Yahoo आदि)
- 2. अपने बैंक के नाम के साथ ‘bank statement’ कीवर्ड को सर्च करें। उदाहरण के लिए; ‘bank statement kotak’

- 3. सर्च परिणाम से ईमेल ढूंढें और उसे खोलें।

- 4. ईमेल के माध्यम से भेजे गए सभी बैंक स्टेटमेंट पासवर्ड से सुरक्षित हैं। यह सुनिश्चित करें कि आपने PDF फाइल खोलने के लिए ईमेल में दिए हुए पासवर्ड निर्देशों को पढ़ लिया है।

- 5. PDF डाउनलोड करें।

- 6. फ़ाइल खुल रही है या नहीं, यह चेक करने के लिए पासवर्ड का उपयोग करें। PDF अपलोड करते समय आपको उसी पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
डेस्कटॉप पर बैंक स्टेटमेंट डाउनलोड करें:
- 1. अपने ईमेल क्लाइंट जैसे – Gmail या Yahoo मेल में अपने बैंक नाम के साथ ‘bank statement’ कीवर्ड को सर्च करें।

- 2. सर्च परिणाम में सबसे संबंधित ईमेल को चेक करें। मेल का विषय नीचे कुछ इस तरह दिखना चाहिए:

- 3. ईमेल पढ़ें और समझें कि PDF स्टेटमेंट को अनलॉक करने के लिए किस पासवर्ड का उपयोग करना है।

- 4. जुडी हुई PDF को डाउनलोड करें और इसे अपलोड करते समय पासवर्ड का उपयोग करें।

नेटबैंकिंग से बैंक स्टेटमेंट डाउनलोड करें
यदि आपके पास अपने बैंक अकाउंट तक नेटबैंकिंग की पहुंच है, तो कृपया अपने बैंक स्टेटमेंट को PDF में आसानी से डाउनलोड करने के लिए इन चरणों का पालन करें
भारतीय स्टेट बैंक
- 1. SBI ऑनलाइन बैंकिंग पोर्टल पर लॉग इन करें।

- 2. My Accounts> Account Summary के अंतर्गत, आपको एक विकल्प ‘Account Statement’ मिलता है।

- 3. उस अकाउंट का चयन करें जिसके लिए आप स्टेटमेंट चाहते हैं, जैसे; स्टेटमेंट लेनदेन की अवधि और रिपोर्ट का प्रकार।
स्टेटमेंट आपके सिस्टम पर डाउनलोड हो जाएगा या आप इसे अपने मोबाइल डिवाइस के ‘File’ फ़ोल्डर में पा सकते हैं।
